उत्तराखंड

बड़ी खबर : मसूरी में उमड़े जनसैलाब ने तोड़े सभी रिकोर्ड : गणेश जोशी

  • मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के पक्ष में वोट माँगते भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या।

 

मसूरी/इन्फो उत्तराखंड

मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने शक्ति प्रदर्शन किया और उनके जन संपर्क में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी मौजूद रहे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के लिए मतदान करने की अपील की।

पुराने टिहरी बस स्टैंड से शुरू हुई जनसंपर्क यात्रा में गणेश जोशी के समर्थक ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए नजर आए वहीं भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। जनसंपर्क याात्रा मलिंगार, गुरूद्वारा चौक, लंढौर बाजार, घंटाघर, कुलडी, शहीद स्थल, माल रोड होते हुए गांधी चौक पहुंची जहां पर मौजूद जनसभा को तेजस्वी सूर्या और भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के जनजातियों में सामाजिक मूल्यों के संरक्षण में शिक्षा एंव साहित्य की भूमिका - एक विमर्श

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है। उन्होंने कहा कि मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी को मिल रहे अपार जनसमर्थन से स्पष्ट हो गया है कि इस सीट पर भाजपा की जीत तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मूल निवास और भू- कानून संघर्ष समिति ने अपमानजनक टिप्पणी करने पर प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे और भारी जनसमर्थन के बीच उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा की जनता का प्यार उन्हें आज देखने को मिल रहा है कि किस प्रकार से मात्र शक्ति युवा शक्ति और महिलाएं पुरुष रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का साठ पार का नारा पूर्ण होगा और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, महामंत्री सपना शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, राकेश रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद, मंसूर, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज खरोला, पालिका सभासद गीता कुमाई, सभासद अरविंद सेमवाल, जसोदा शर्मा, जिला महिला मोर्चा महामंत्री अनीता सक्सेना, महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, भाजपा मसूरी मंडल अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धनेंद्र पुंडीर, दिनेश बडोनी, कपिल मलिक, मयंक जोशी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top