उत्तराखंड

ब्रेकिंग : सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) के दौरान बंद रहेंगे आज चारधाम सहित अन्य मंदिरों के कपाट बंद, जानिए भारत में ग्रहण लगने का शुभ मुहूर्त

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

दीपावली के ठीक अगले दिन आज 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस कारण विभिन्न मंदिरों में होने वाले अन्नुकूट महोत्सव को 1 दिन के लिए टाल दिया गया है।

साथी खगोलीय घटना के दौरान धार्मिक मान्यता को ध्यान में रखते हुए ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट भी बंद रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज।

चारधाम के कपाट समेत अन्य मंदिरों के कपाट भी ग्रहण काल के दौरान बंद रहेंगे, जो शाम 5:30 बजे खुलेंगे। ग्रहण काल के दौरान मंदिरों में दर्शन, पूजा और आरती नहीं की जाएगी।

सूर्य ग्रहण मंगलवार को 11 बजकर 28 से शुरू हो जाएगा और शाम 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। लेकिन भारत में यह ग्रहण शाम 4 बजकर 22 मिनट से दिखना शुरू हो जाएगा और शाम 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। भारत में ग्रहण का मोक्षकाल सूर्यास्त के साथ ही हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा का अंतर्कलह अब सड़क पर : गरिमा दसोनी

बता दें कि, 19 नवंबर को बदरीनाथ और 27 अक्टूबर को केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। और 26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज।

यह भी पढ़ें :Big Breaking : ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे ऋषि सुनक (Rishi Sunak), पेनी मोईंट ने वापस लिया अपना नाम

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : ऋषि सुनक को लेकर अंकित भट्ट (Ankit Bhatt) की भविष्यवाणी हुई सच साबित

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top