उत्तराखंड

ब्रेकिंग : BJP में बढ़ रही भितरघात की ‘आग’! अब केदार रावत खिलाफ लेटर हुआ वायरल

Advertisements

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान के बाद भाजपा विधायकों ने भितरघात की शिकायतें करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में कई विधायकों ने पार्टी संगठन तक अपनी बात पहुंचाई है। अब ताजा मामला यमुनोत्री विधानसभा सीट से सामने आया है। यहां विधायक ने भितरघात होने की बात कही है। दूसरी तरफ अब कुछ पुराने पत्र वायरल हो रहे हैं जो भाजपा विधायक के खिलाफ लिखे गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

भाजपा के यमुनोत्री से विधायक केदार सिंह रावत के खिलाफ इन दिनों कुछ पत्र वायरल हो रहे हैं। वैसे तो यह पत्र प्रदेश में भाजपा के टिकट बंटवारे से ठीक पहले के हैं, लेकिन इस समय इनके वायरल होने के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में केदार सिंह रावत ने मतदान के बाद पार्टी संगठन से शिकायत करते हुए यह कहा था कि उनके क्षेत्र में भितरघात हुआ है। ऐसे भितरघातियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अभी इस पत्र का पार्टी संगठन संज्ञान ले ही रहा है कि अचानक सोशल मीडिया पर कुछ पत्र वायरल होने लगे। माना जा रहा है कि केदार सिंह रावत भितरघातियों की बात कर रहे हैं। इस पत्र में साइन करने वाले लोग भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

यही नहीं पार्टी के एक बड़े नेता के करीबी पर भी भितरघात का आरोप है। हालांकि कैमरे के सामने वह खुलकर कुछ भी नहीं कह रहे हैं। अब जो पत्र वायरल हो रहे हैं उस पत्र में शामिल नामों को लेकर भी भितरघात की संभावना है। अब यह लोग भी पार्टी संगठन की जांच के दायरे में होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top