उत्तराखंड

सरकार को मलिन बस्तियों के 85,000 मकानों को छत के बदले छत की व्यवस्था करनी चाहिए : अभिनव थापर

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के ” भाजपा के 15 साल, दून नगर निगम बेहाल ” अभियान में रायपुर विधानसभा में हुआ भाजपा के ” दिखावटी मलिन बस्ती अध्यादेश ” का विरोध

सरकार को मलिन बस्तियों के 85,000 मकानों को छत के बदले छत की व्यवस्था करनी चाहिए ! – अभिनव थापर

आज देहरादून नगर निगम के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के काठ बंगला बस्ती – वार्ड 59 में भाजपा के ” दिखावटी मलिन बस्ती अध्यादेश ” में पिछले 15 सालों से भाजपा नगर निगम की अनदेखी से नाराज क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में रिस्पना के पास प्रदर्शन किया ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: वर्षों से मैदान में जमे अफसरों का पहाड़ तबादला।‌ देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस प्रवक्ता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिनव थापर के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया और उन्होंने कहा कि नगर निगम देहरादून में पिछले 15 साल यानी 2008 से भाजपा का ही मेयर है और कई साल से इस क्षेत्र में भाजपा का विधायक और सांसद है किंतु काठ बंगला बस्ती – वार्ड 59 पर आजतक तलवार लटक रही है। एक तरफ भाजपा सरकार मलिन बस्तियों के लिये अध्यादेश से गुमराह कर रही है वहीं दूसरी तरफ जिलाधकारी का बाढ़ – क्षेत्र में बस्ती खाली करने की आपत्ति हेतु 10.12.2024 तक का नोटिस इस बस्ती में लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: डीएम ने सोराग पुल निर्माण में देरी पर वाप्कोस अधिकारियों को लगाई फटकार।

यह सरकार की विरोधाभास बातें है और सरकार को बस्तियों को नियमतिकरण करना चाहिए या समूचे 85,000 से अधिक मलिन बस्तियों के छत के बदले छत की व्यवस्था करनी चाहिए, तभी देहरादून की मुख्य दो नदियों – रिस्पना व बिंदाल नदी को भी बचाया जा सकता है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा NGT के आदेशों में स्पष्ट उल्लेख है कि 11.03.2016 से पहले वालों पर कार्यवाही नहीं होगी फिर भी कई 2016 से पहले के निर्माण भी तोड़े गए। सरकार को ध्वस्तीकरण से पहले पुनर्वास का कार्य करना चाहिए। गरीबों को उजाड़ने से पहले सरकार को कोई छत की व्यवस्था बनानी चाहिए थी। नगर निगम सोती रही और अवैध बस्तियां बनती रही किन्तु वो आज इन अवैध बस्तियों को बसाने वाले ” जिम्मेदार नेता ” कहाँ है ??

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन समीक्षा: DM ने UPCL अधिकारियों को लगाई फटकार।

काठ बंगला बस्ती में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के ” भाजपा के 15 साल, दून नगर निगम बेहाल ” अभियान में शैलेश गुप्ता, गुड्डू पारचा, भाई सिंह, अमन, मिंटू कुमार, राम कुमार, आदि क्षेत्रवासियों ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कर अभियान में हिस्सा लिया।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top