उत्तराखंड

दु:खद : यहां गम में बदली बारातियों की खुशी। 6 लोगों की गई जान, जबकि 6 लोग जख्मी

Join our WhatsApp Group

इंफो उत्तराखंड/पौड़ी

पौड़ी गढ़वाल से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां आज पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा भटकोट सिलोली के पास हुई वाहन दुर्घटना में 05 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 01 व्यक्ति ने पाबौ अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं 06 घायल व्यकियों को एम्बुलेंस के माध्यम से पाबौ लाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को जिला अस्पताल पौड़ी रेफर करने के निर्देश दिए।

 

 

जिलाधिकारी तथा एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने जिला अस्पताल में घायल हुए व्यक्तियों का हालचाल जाना तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि घायल हुए व्यक्तियों का बेहतर इलाज करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  झंडा मेला : सजने लगा श्री दरबार साहिब, बढ़ने लगी रौनकें, संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोबरी से बारातियों का वाहन वापस लौट रहा था, जिसमे 12 लोग सवार थे। जिसमें से 6 लोगों की मृत्यु तथा 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, मृतक लोगों का पीएम करवाया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि घायल हुए व्यक्तियों का उपचार गंभीरता पूर्वक करें।

 

 

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि घायल हुए व्यक्तियों का निरंतर रूप से जांच करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने प्रमुख अधीक्षक श्रीनगर को निर्देशित किया कि जिन घायलों को श्रीनगर अस्पताल रेफर किया जा रहा है उनका उपचार गंभीरता पूर्वक करना सुनिश्चित करें। वहीं गंभीर घायल कंचन, दीया तथा वीरेंद्र सिंह को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। साथ ही 03 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है जिनकी स्थिति डॉक्टर द्वारा सामान्य बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  झंडा मेला : सजने लगा श्री दरबार साहिब, बढ़ने लगी रौनकें, संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़

 

मृतक व्यक्तियों की पहचान

(1)अंकित कुमार पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम स्योली तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल।

(2)-हयात सिंह पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली थाना पैठाणी पौड़ी गढ़वाल।

(3)-मेहरबान सिंह पुत्र केदार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली पौड़ी गढ़वाल।

यह भी पढ़ें 👉  झंडा मेला : सजने लगा श्री दरबार साहिब, बढ़ने लगी रौनकें, संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़

(4) दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 5 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी

(5) अम्बिका पुत्री कलम सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी

(6) मोनिका पुत्री कलम सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी।

 

घायल व्यक्तियों की पहचान

1-रविंद्र सिंह पुत्र रोशन सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम ईसोटी।

2-कंचन पुत्री महिपाल सिंह उम्र 20 वर्ष ग्राम सिरौली,

3-प्रिया पुत्री रमेश रावत 13 वर्ष।

4- किरण पुत्री रमेश रावत उम्र 15 वर्ष निवासी उपरोक्त दोनों ग्राम बगड़।

5- दीया पुत्री हयात सिंह उम्र 14 वर्ष निवासी सिरौली ।

6- राहुल पुत्र हयात सिंह उम्र 16 वर्ष ग्राम सिरौली।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top