उत्तराखंड

बड़ी खबर : अतिक्रमणकारियों पर चला पुलिस प्रशासन का पीला पंजा

डोईवाला : अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का पंजा

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। प्रशासन की ओर से चेतवानी देने के बावजूद भी जब अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो पुलिस प्रशासन और नगर पालिका डोईवाला की संयुक्त टीम ने अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाई की।

बुधवार शाम को डोईवाला तहसील के अंतर्गत देहरादून ऋषिकेश मार्ग पर स्थित स्थानीय डिग्री कॉलेज से भानियावाला, कान्हारवाला, जौलीग्रांट बाजार क्षेत्र में तहसील प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका डोईवाला को टीम ने अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : बिना सर्जरी दिल के एलएए को बंद कर मरीज को दी नई जिंदगी

जिसमें सड़क मार्ग में अस्थाई रूप से लगाई गई ठेलियों, फुटपाथ पर लगाई दुकानों को हटाया गया। वहीं अतिक्रमणकारियों पर चलानी कार्रवाई करते हुए आर्थिक दंड वसूला गया, इसके अलावा सत्यापन की जांच की और अतिक्रमण सामग्री जब्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 18 देशों का इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया की अभियान चलाने से पूर्व नगर पालिका द्वारा पूरे क्षेत्र में स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए अपील की गई थी। कहा की अतिक्रमण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश साह ने बताया प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। कहा की समय-समय पर कार्यवाई की जाएगी और बाहरी लोगों का सत्यापन भी होगा।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी में बेखौफ अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : मीनाक्षी घिल्डियाल

इस दौरान नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल शर्मा, थानाध्यक्ष रानीपोखरी प्रदीप नेगी, चौकी प्रभारी जौलीग्रांट उत्तम सिंह रमोला, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, परमजीत आदि मौजूद थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top