उत्तराखंड

बड़ी खबर : यहां दवा कंपनी में कंप्रेसर फटने से हुआ बड़ा धमाका! बाल-बाल बचे कर्मचारी

हरिद्वार: औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में एक दवा बनाने वाली कंपनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री का एक कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गया। यह धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि उस समय फैक्ट्री में टी-ब्रेक का टाइम था, जिस कारण अधिकतर कर्मचारी बाहर चाय पीने गए हुए थे। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर दमकल के वाहन और पुलिस मौजूद थी।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में दवा बनाने की कई बड़ी कंपनियां हैं। मेट्रो अस्पताल के पास सायनोकेम नामक एक बड़ी दवा निर्माता कंपनी है, जहां कंपनी में शाम 4 बजे कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गया। बताया जा रहा है कि ब्रेक के समय कर्मचारी एयर कंप्रेसर को बंद करना भूल गए, जिसके चलते उसमें अत्यधिक दबाव बन गया और कुछ ही देर में वह धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि इस कंप्रेसर के आसपास की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top