पर्यटन

Breaking : चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का पर्यटन मंत्री ने किया औचक निरीक्षण। अधिकारियों के छूटे पसीने, दिये ये निर्देश

यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए पर्यटन मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

 

ऋषिकेश/इंफो उत्तराखंड

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व एवं जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज चारधाम यात्रा को लेकर बेहद सजग होने के साथ-साथ यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में लगे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को उन्होंने धर्म नगरी आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र, भारत भूमि, ऋषिलोक पर्यटक आवास गृह और यात्रा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां स्थित कमियों को इंगित करते हुए तत्काल रिपोर्ट समिट करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय सहयोग से मजबूत होता है आपदा प्रबंधन : सुमन

 

 

प्रदेश के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को धर्म नगरी आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र, भारत भूमि, ऋषिलोक पर्यटक आवास गृह और यात्रा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्थित शौचालयों का निरीक्षण करने के साथ-साथ अन्य कमियों को इंगित कर रिपोर्ट सबमिट करने को कहा है ताकि उसके बाद कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय सहयोग से मजबूत होता है आपदा प्रबंधन : सुमन

 

 

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश स्थित भारत भूमि पर्यटक आवास गृह के उच्चीकरण लिए उनके द्वारा 198.23 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे यात्रियों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर आईएसबीटी के पीछे से नीचे वाले चंद्रभागा पुल से ऊपर वाले चंद्रभागा पुल नटराज चौक तक सड़क निर्माण करने के लिए निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय सहयोग से मजबूत होता है आपदा प्रबंधन : सुमन

 

 

पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की इज्जत और प्रतिष्ठा का प्रश्न है इसलिए “अतिथि देवो भवः” की भावना से हम सब लोग मिलकर कार्य करें।

 

परीक्षण के दौरान उनके साथ जीएमवीन के पूर्व निदेशक पंकज भट्ट, अधिशासी अभियंता नगर निगम की मौजूद सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top