उत्तराखंड

ब्रेकिंग : पयर्टन मंत्री की बड़ी घोषणा, ब्रिडकुल (bridge) के 55 कर्मचारी होंगे पक्के, दिये ये आदेश

Advertisements

महाराज ने ब्रिडकुल के 55 कर्मचारियों को नियमित करने के दिये आदेश 

नई तकनीकि की जानकारी के लिए सभी विभागों को साथ लेकर करें सेमिनार

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ़ राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने ब्रिडकुल में 2012 से कार्यरत 55 कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश देते हुए निर्माण कार्यों में नई तकनीकी की जानकारी और उसके क्रियान्वयन हेतु सेमिनार आयोजित करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये।

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ब्रिज, रोपवेज, टनल एंड अदर इन्फ्रस्टेक्चर डेवलपमैंट, कारपोरेशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड (ब्रिडकुल) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने ब्रिडकुल अधिकारियों को आदेशित किया कि वह 2012 से कार्यरत सभी 55 कर्मचारियों को नियमित करें और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता लाने के लिए नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि निर्माण कार्यों में नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल और उसकी जानकारी के लिए ब्रिडकुल, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, पर्यटन और पीएमजीएसवाई सभी साथ मिलकर एक सेमिनार आयोजित करें।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने समीक्षा बैठक के दौरान जानकारी दी कि ब्रिडकुल के माध्यम से विभिन्न जनपदों में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं कार्य चल रहा है। ब्रिडकुल द्वारा राज्य में विभिन्न विभागों जिनमें लोक निर्माण विभाग (सीआरएस), पर्यटन, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, पंचायती राज, नागरिक उड्डयन, सेवायोजन व प्रशिक्षण तथा पीएमजीएसवाई की कई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि विगत वर्षों में ब्रिडकुल द्वारा भवन, सड़क, सेतु व हवाई पट्टी के लगभग 445.80 करोड़ की लागत की परियोजनाओं को पूरा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रिडकुल ने नैनी सैनी हवाई पट्टी का निर्माण तथा करोना कॉल में 200 बैडेड हॉस्पिटल का निर्माण कार्य करने के साथ-साथ विगत 2 वर्षों में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 50 करोड़ से अधिक की लागत की सड़कों का निर्माण कार्य भी किया। उन्होने यह भी बताया कि ब्रिडकुल द्वारा खाद्य आयुक्त कार्यालय भवन, देहरादून को राज्य के पहले हरित भवन (Svagriha Rating) के रूप में भी निर्मित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

समीक्षा बैठक में ब्रिडकुल के प्रबंध निदेशक कुंदन सिंह, महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद उनियाल, लोक निर्माण विभाग प्रमुख अभियंता अयाज अहमद, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता मुकेश मोहन सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top