उत्तराखंड

Video : उत्तरकाशी के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा। अभी तक इतने शव हो चुके बरामद, बचाव कार्य जारी

Advertisements

उत्तरकाशी/इंफो उत्तराखंड

उत्तरकाशी के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास आज एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस में 30 यात्री सवार थे। जिसमें अभी तक 23 शव बरामद किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

देखें वीडियो :-

पुलिस के मुताबिक यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बस नम्बर संख्या यूके 04-1541 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई। वहीं यह बस हरिद्वार से चली थी। और इस बस में ड्राइवर और कंडक्टर की सीट छोड़कर बस में 28 यात्री बैठ सकते थे। लेकिन सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताया जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक 23 शव निकाले जा चुके है। जिनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

वहीं आपदा केंद्र के दावा के मुताबिक बस में 27-28 लोग सवार थें। जिसमें बस में सवार उदय सिंह और उनकी पत्नि हकी राजा को रेस्क्यू किया गया है, और हकी राजा को डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top