उत्तराखंड

आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली तिरंगा जनजागरण यात्रा : रेखा आर्य

Join our WhatsApp Group

देशभक्ति गीतों की धुन पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने निकाली शहीद स्मारक कचहरी से पुलिस लाइन तक तिरंगा जनजागरण पदयात्रा

कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर निकाली तिरंगा पदयात्रा

आजादी की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश भर में मनाया जा रहा है आजादी का अमृत महोत्सव-रेखा आर्य

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महापुरुषों के बलिदान को बिल्कुल भी नही चाहिए भूलना-रेखा आर्य

देश के हर नागरिक को होना चाहिए तिरंगे पर गर्व-रेखा आर्य

तिरंगा यात्रा के उपरांत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किए आम जनमानस को तिरंगे वितरित

पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने गाया ‘रघुपति राघव राजा,राम’ व वंदेमातरम

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने तिरंगा जनजागरण यात्रा के तहत पदयात्रा निकाली।

मंत्री रेखा आर्य ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धा सुमन और उनकी मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। तद्पश्चात सभी लोगो को आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को बढ़चढ़कर मनाये जाने की सभी से अपील के साथ अपनी पदयात्रा को शुरू किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की तिरंगा जनजागरण पदयात्रा में राजपुर विधायक खजानदास सहित विभागीय अधिकारी,कर्मचारी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं युवाओं ने हिस्सा लिया। लगभग 3 किलोमीटर की इस पदयात्रा में देशभक्ति के गीतों पर लोग जमकर झूमे जिससे सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था।

देशभक्ति के गीतों से शुरू हुई यह पदयात्रा रेसकोर्स पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई। रैली का जगह-जगह पुष्प मालाओं के साथ आम जनों ने स्वागत किया।

मंत्री रेखा आर्य ने अपने उद्बोधन मे तिरंगा झंडे के तीनों रंगों की व्याख्या करते हुए बताया कि केसरिया रंग हमे बताता है कि हम साहसी हों, सफेद रंग हमे यह बताता है कि देश मे सत्यता और शांति कायम है साथ ही हरा रंग हरियाली का ,सुख समृद्धि का देश की खुशहाली के प्रतीक के रूप में हमे भान कराता है।

साथ ही मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के रूप में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। आजादी के बाद इस स्वतन्त्रता दिवस पर हर जगह विशेष खुशियां मनाई जा रही है।

प्रत्येक नागरिक देश की आजादी का जश्न मना रहा है। अमृत महोत्सव के रुप में आजादी के जश्न को मनाने के लिए तिरंगा यात्रा द्वारा जनजागरण अभियान पूरे देशभर में चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस देश को महापुरुषों ने समय-समय पर अपने कार्यों एवं सोच से समाज को जागृत और देश को मजबूत करने का काम किया है। हमे अपने देश के क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महापुरुषों के बलिदान को बिल्कुल भी नही भूलना चाहिए जिनकी बदौलत हमे यह आजादी मिली है और जिनकी बदौलत हम आज़ादी की 75वी वर्षगांठ मना रहे हैं।

साथ ही मंत्री रेखा आर्य ने महात्मा गांधी के चरखे के समीप बैठकर सभी के साथ ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम’भजन व वंदेमातरम गाकर देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान देने वाले शहीदों को याद किया। कार्यक्रम में आये सभी लोगों से हर घर तिरंगा मुहिम को पूर्ण करने पर जोर दिया, साथ ही सभी जनमानस को तिरंगे झंडे भी वितरित किये।

इस अवसर पर विधायक खजानदास ने कहा कि आज हम सब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं जिसके तहत आज से 15 अगस्त तक हमे हर घर तिरंगा अभियान को पूरा करना है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस निष्ठा, समर्पण के साथ वह लगातार कार्य कर रही हैं वह काबिलेतारीफ है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, मातृशक्ति व युवा उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top