उत्तराखंड

दु:खद खबर : ट्रक व बाइक के बीच हुई जोरदार भिंड़त। 3 लोगों की मौत

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

सहारनपुर से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां अंबाला हाईवे पर देर रात बाइक सवार बुजुर्ग व उसके पोती की ट्रक से टकराने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार अंबाला देहरादून हाईवे पर गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में गांव भामरी मोड़ के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें दादा व पोती की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

पुलिस के मुताबिक राजबल (54) पुत्र बदलू राजपूत निवासी हिरणवाड़ा थाना बाबरी जिला शामली अपनी पुत्र सृष्टि (7) पुत्र अमित के साथ बाइक से छुटमलपुर रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी। जिसमें दादा और पोती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हड़बड़ाहट में चालक ने ट्रक को बैक कर भगाने का प्रयास किया तो इसी दौरान नीचे उतरे ट्रक के क्लीनर के ऊपर ट्रक चढ़ गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भर सहारनपुर मोर्चरी भिजवाया है। और पुलिस ट्रक चालक फरार के खजबीन में जुटी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top