उत्तराखंड

बड़ी खबर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो नेताओं की सड़क दुर्घटना में मौत। बहन की शादी का कार्ड बाटने जा रहे थे दोनों

देहरादून /इन्फो उत्तराखंड

उत्तराखंड से बड़ी खबर जहां भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई हैं जहां भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग अपने एक दोस्त के साथ अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए यमुनानगर जा रहे थे। जैसे ही वे सरसावा के पास पहुंचे तभी उनकी कार एक डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही दोनों घरों में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

बहन की शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है।दरअसल, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी 22 जनवरी को होनी है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण आज सुबह वह अपने दोस्त अमन कश्यप के साथ कार में सवार होकर यमुनानगर जा रहे थे, तभी ये हादसा घटित हुआ। जवान बेटे की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। कुछ दिन में दुल्हन बनने वाली बहन भाई के लिए रो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

वहीं सीएम धामी ने भी दुःख जताते हुए कहा कि रुड़की निवासी BJYM के मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग व मंडल उपाध्यक्ष अमन कश्यप का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top