उत्तराखंड

अच्छी खबर : नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दो नर्सों को किया ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवॉर्ड’ से सम्मानित

इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड की 2 नर्सों को ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2021’ से सम्मान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर शशिकला पांडेय और गंगा जोशी को फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवॉर्ड से सम्मानित किया है। वहीं, पुरस्कार मिलने पर सीएम धामी ने दोनों नर्सों को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन स्नेह, सुरक्षा और पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक : रेखा आर्या

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 51 नर्सिंग पेशेवरों को साल 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। जिसमें उत्तराखंड के दो नर्सें भी शामिल हैं। इस बार कुमाऊं की दो नर्सों ने यह उपलब्धि हासिल की है।

इनमें नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल के मैट्रन शशिकला पांडे और ऊधम सिंह नगर के खटीमा के नागरिक अस्पताल में एएनएम गंगा जोशी को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2021 से नवाजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026

मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सभी नर्सों को उनके अनुकरणीय कार्य और निस्वार्थ सेवा के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2021 प्रदान करते हुए प्रसन्नता हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सौगात: हल्द्वानी में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहला शैक्षणिक सत्र शुरू

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सभी स्वास्थ्य सेवा कर्मियों ने निस्वार्थ योगदान के साथ राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम को गति देने में अहम योगदान दिया है, उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत का उदाहरण दिया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top