उत्तराखंड

ब्रेकिंग : हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद, दो पुलिसकर्मी घायल। देखें Video

पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिसकर्मी गंभीर घायल

एम्स ऋषिकेश में चल रहा है घायल पुलिसकर्मी का उपचार

हरिद्वार/इंफो उत्तराखंड

हरिद्वार के रानीपुर थाने के शिवालिक नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बुधवार देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच आपस में मार पिट हो गईं। जिसमें से एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पुलिसकर्मी पर हल्की चोटें आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

देखें वीडियो :-

मिली जानकारी के अनुसार रानीपुर थाना के शिवालिक नगर में दो पुलिसकर्मी रात की ड्यूटी में गश्त कर रहे थे। जिसमें से जे क्लस्टर में उन्होंने एक कार के पास दो संदिग्ध युवाओं को खड़ा देखा, तो सिपाही ने उन्हें पकड़ लिया। और पुलिसकर्मी जैसे ही उन दोनों को कोतवाली ले जाती, तब तक आगे जाकर उनके दो साथियों ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। वहीं एक पुलिसकर्मी की आंख पर गंभीर चोट आने से उसे हायर सेंटर ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे पुलिसकर्मी पर भी हल्की छोटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते देहरादून में स्कूल बंद, आदेश जारी

इसके बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी के आंख में चोट आने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। इधर बदमाशों की तलाश में चेकिंग की गई, तो वह ब्रह्मपुरी क्षेत्र में भी दिखाई दिए लेकिन वहां खड़े दरोगा नवीन पुरोहित ने जब उन्हें पकड़ना चाहा। तो वहां पर भी पत्थरबाजी करके फरार होने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

सीओ (CO) सदर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है, और‌ सिपाही का इलाज एम्स ऋषिकेश में कराया जा रहा है। वहीं सीओ ने बताया कि दोनों घायलों की पहचान प्रितपाल और विजयपाल के रूप में  हुई है

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top