उत्तराखंड

दु:खद : यहां ट्रक के नीचे आया 10 साल का मासूम बच्चा, दर्दनाक मौत

Advertisements

ऋषिकेश/इंफो उत्तराखंड 

ऋषिकेश से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां चंद्रभागा नदी के किनारे एक 10 साल के बच्चे की ट्रक के नीचे कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह 11:00 बजे एक ड्राइवर अपने ट्रक की धुलाई के लिए बीटीसी परिसर के पीछे चंद्रभागा नदी के किनारे पहुंचा, इसी दौरान नदी में खेल रहे कुछ बच्चे अचानक सड़क पर आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

जिन्हें बचाते समय एक 10 साल का बच्चा ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। वहीं बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के मौजूद लोग घटनास्थल के लिए दौड़ पड़े, और देखा कि लहूलुहान हुए बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने भाग रहे ट्रक को मौके पर ही पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

वहीं लोगों ने इसकी घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

बीटीसी चौकी प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि बच्चे का नाम निवास है, और वह लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। बच्चे के माता पिता नदी किनारे झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहते हैं, जो बाजार में छोटी मोटी मजदूरी का काम करते हैं। वहीं ड्राइवर खिलाफ मुकदमा व पंजीकरण दर्ज करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top