उत्तराखंड

ब्रेकिंग : VIP ड्यूटी करने वाले सम्बद्ध कार्मिकों को छोड़कर, इस विभाग के सभी कर्मचारियों की सम्बद्धता समाप्त। देखें आदेश

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग में अटैचमेंट में चल रहे कर्मचारियों का अटैचमेंट सरकार ने तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। जो कर्मी राजभवन, सीएम आफिस वह सीएम आवास में अटैच हैं, वो अटैच ही रहेंगे। इस संबंध में सचिव पंकज पांडेय ने आदेश जारी कर दिया है

यह भी पढ़ें 👉  महिला के पेट से निकाला 15 किलो का ट्यूमर, दी नई ज़िंदगी

जारी किए गए आदेश में उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में रिक्त पदों को नियमित व अन्य माध्यमों से (प्रतिनियुक्ति आदि) से 1 माह के अंदर बढ़ते हुए विश्वविद्यालय में आयुर्वेद विभाग से सम्बद्ध कार्मिकों को उनके मूल तैनाती स्थान हेतु कार्यमुक्त करेंगे। तथा मंत्री गण के निजी स्टाफ में तैनात कर्मिकों की संबद्धता के संबंध में विभागीय मंत्री के अनुमोदनोपरांत निर्णय लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : ललित जोशी (Lalit Joshi) को मिला नशा मुक्त मित्र अवॉर्ड 2026

यदि उक्त स्थानों पर कार्मिकों की तैनाती अति आवश्यक हो, तो उत्तराखण्ड लोक सेवकों के वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम 2017 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत नियमित प्रक्रिया के तहत कार्मिकों के स्थानान्तरण की कार्यवाही की जाय।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : ललित जोशी (Lalit Joshi) को मिला नशा मुक्त मित्र अवॉर्ड 2026

सम्बन्धित विभागाध्यक्ष उक्त आदेशों का तत्काल अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही हेतु सम्बन्धित अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।

देखें आदेश :-

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top