उत्तराखंड

Ankita murder case : महाराज ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को बनायें शक्त नियमावली, और दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है। होमस्टे में काम करने वाली महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए पर्यटन विभाग को निर्देशित कर दिया गया है।

वनंत्रा रिजोर्ट गंगा भोगपुर (यमकेश्वर) में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली जनपद पौड़ी गढ़वाल ग्राम श्रीकोट, पट्टी नांदलस्यूं निवासी अंकिता भण्डारी की जघन्य हत्या पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

उन्होने कहा कि जल्दी से जल्दी फास्ट ट्रेक कोर्ट से इसका निर्णय होना चाहिए ताकि घटना में लिप्त लोगों को इस बात का सबक मिल सके। अपराधियों को ऐहसास होना चाहिए कि ऐसे जघन्य अपराध का क्या परिणाम होता है।

यह भी पढ़ें 👉  वन्देमातरम विरोधी सोच में ही दिमागी नक्सल पनप सकता है : भट्ट

अंकिता भण्डारी की जघन्य हत्या की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में कहीं भी किसी भी होम स्टे या रिजोर्ट में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर

इसलिए तत्काल एक शक्त नियमावली बनायें और जो भी महिला या लड़की होम स्टे में काम कर रही है उसकी पूरी जांच हो ताकि इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top