उत्तराखंड

गुड न्यूज : 25 अप्रैल से शुरू होगी पटवारी-लेखपाल भर्ती की शारीरिक परीक्षा! पढ़ें आदेश 

patwari-lekhpal-recruitment-exam-will-start-from-april-25

Haridwar news: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी-लेखपाल) भर्ती परीक्षा 2022 की शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षा 25 अप्रैल से हरिद्वार की पुलिस लाइन में शुरू होगी।

वहीं 24 अप्रैल से लोक सेवा आयोग में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र गुरुवार को जारी कर दिए गए। इस संबंध में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई

आयोग ने 12 फरवरी को उक्त भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन किया था। इस परीक्षा के छह अप्रैल को जारी रिजल्ट में 1781 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।

इनकी शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षा जनपद, वार अलग-अलग तिथियों में होगी। जनपदवार परीक्षा से एक दिन पहले दो सत्र में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।

आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार, 25 अप्रैल को देहरादून और बागेश्वर, 26 को पौड़ी गढ़वाल, 27 को नैनीताल और चंपावत, 28 को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग, दो मई को चमोली व अल्मोड़ा, तीन को पिथौरागढ़ और टिहरी, चार को ऊधमसिंहनगर व पांच मई को हरिद्वार के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top