उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अभिलेख सत्यापन के लिए 118 अभ्यर्थियों की सूची जारी! 10 अप्रैल को आयोग कार्यालय में होगा सत्यापन! देखें सूची

हरिद्वार/ इन्फो उत्तराखण्ड 

Haridwar news : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अभिलेख सत्यापन के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 118 अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनका अभिलेख सत्यापन 10 अप्रैल को आयोग कार्यालय में होगा। इस संबंध में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने आदेश जारी किया है।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत द्वारा जारी आदेश के अनुसारउत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी/आरक्षी पी.ए.सी./आईआर.बी.(पुरूष)/ फायरमैन (अग्निशामक) (पुरुष/महिला) परीक्षा- 2021 के अन्तर्गत दिनांक 09 फरवरी, 2023 को अभिलेख सत्यापन सूची निर्गत की गई थी, जिसके क्रम में अभ्यर्थियो के अभिलेखों के परीक्षण में क्षैतिज आरक्षण के अन्तर्गत होमागार्ड उपश्रेणी का दावा करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों से दावे की पुष्टि न होने पर आयोग द्वारा प्रवीणता सूची में शेष रहे समस्त होमगार्ड उपश्रेणी का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन हेतु आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

इस क्रम में अभिलेख सत्यापन सूची -2 निर्गत की गयी है, जिसे अभ्यर्थियों की सूचना हेतु आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित किया गया है। इस सूची के अभ्यर्थियों से पदों हेतु ऑन-लाईन वरीयता प्राप्त करते हुए दिनांक 10 अप्रैल 2023 को अभिलेख सत्यापन उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार के कार्यालय में किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

इस संबंध में आयोग की वेबसाईट पर आवेदन पत्र इत्यादि उपलब्ध कराये गये हैं, जिन्हें अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरकर तथा ऑन-लाईन आवेदन पत्रों में किये गये दावों से संबंधित मूल अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि को प्रातः 9:30 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top