उत्तराखंड

राजधानी में बेखौफ अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : मीनाक्षी घिल्डियाल

Advertisements
  • राजधानी में बेखौफ अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : मीनाक्षी घिल्डियाल

देहरादून। राजधानी में चोरी, लूट, स्नेचिंग और महिला सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। यूकेडी की केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल ने आरोप लगाया कि राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

पत्रकारों से बातचीत में घिल्डियाल ने कहा कि शहर के बाजारों और रिहायशी इलाकों में आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसके बावजूद पुलिस की गश्त और कानून-व्यवस्था के दावे धरातल पर प्रभावी नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहजनी, स्नेचिंग और चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।

उन्होंने बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर भी पुलिस प्रशासन से सख्ती बरतने की मांग की। घिल्डियाल ने कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शाम के समय शहर की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

पुलिस मुख्यालय घेराव की चेतावनी

यूकेडी महामंत्री ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने पुलिस मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

ये हैं मांग :- 

1. शहर के संवेदनशील और मुख्य चौराहों पर पुलिस गश्त तुरंत बढ़ाई जाए।

2. बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले संदिग्धों का गहन सत्यापन अभियान चलाया जाए।

3. बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कर नाइट विजन कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top