उत्तराखंड

उपलब्धि : बिना सर्जरी दिल के एलएए को बंद कर मरीज को दी नई जिंदगी

Advertisements
  • ग्राफिक एरा अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि
  • बिना सर्जरी एलएए बंद करने में कामयाबी

देहरादून। ग्राफिक एरा अस्पताल की कार्डियोलॉजी टीम ने एडवांस कार्डियक केयर के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 60 वर्षीय मरीज के हृदय के लेफ्ट एट्रियल एपेंडेज (एलएए) को बिना किसी सर्जरी के सफलतापूर्वक बंद कर स्ट्रोक के खतरे से जूझ रहे मरीजों के लिए इलाज की नई उम्मीद जगाई है।

60 वर्षीय मरीज को क्रॉनिक एट्रियल फिब्रिलेशन यानी दिल की धड़कन अनियमित होने की समस्या थी और वह पहले दो बार स्ट्रोक का सामना कर चुका था। उपचार के बाद पैरालिसिस से रिकवरी हो गई, लेकिन दोबारा स्ट्रोक का खतरा बना हुआ था। मरीज पहले से एनओएसी थेरेपी पर था, इसके बावजूद उसे बार-बार स्ट्रोक हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

इमेजिंग जांच में एलएए का आकार 28–30 मिलीमीटर पाया गया, जिसके लिए 33 मिलीमीटर के एलएए ऑक्लूडर डिवाइस का इस्तेमाल किया गया। 3-डी इकोकार्डियोग्राफी की मदद से डिवाइस को सही स्थान पर सटीकता के साथ स्थापित किया गया। वहीं कार्डियक सीटी में एलएए के अंदर पुराना ब्लड क्लॉट भी पाया गया, जिससे प्रक्रिया और चुनौतीपूर्ण हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

ऐसे चुनौतीपूर्ण मामले में ग्राफिक एरा अस्पताल के कार्डियोलॉजी विशेषज्ञों डा. राज प्रताप सिंह, डा. हिमांशु राणा, डा. संदीप मालवीय और डा. आशीष सिंह ने कार्डियक एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डा. एस.पी. गौतम और डा. पराग के सहयोग से बिना सर्जरी के हृदय के लेफ्ट एट्रियल एपेंडेज (एलएए) को सफलतापूर्वक बंद किया। बिना किसी सर्जरी के यह बड़ी कामयाबी मिली है। मरीज 24 घंटे के भीतर चलने-फिरने लगा है और तेजी से रिकवर कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

ग्राफिक एरा अस्पताल की यह उपलब्धि प्रदेश में जटिल हृदय रोगों के आधुनिक उपचार की दिशा में ग्राफिक एरा की बढ़ती विशेषज्ञता और मजबूत होती स्वास्थ्य सेवाओं को दर्शाती है। यह प्रक्रिया बार-बार स्ट्रोक का सामना कर चुके या एंटीकोएगुलेंट दवाएं न ले पाने वाले मरीजों के लिए उपचार की नई उम्मीद लेकर आई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top