उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में 18 देशों का इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू

  • ग्राफिक एरा में इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू
  • स्मार्ट सिटी पर 18 देश के नुमाइंदों में मंथन

देहरादून। ग्राफिक एरा में 18 देश के प्रतिनिधि भविष्य के स्मार्ट सिटी बनाने की रूपरेखा पर मंथन कर रहे हैं। इसके लिए इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू हो गया है। स्मार्ट सिटी की जरूरत कार्य योजनाओं सावधानियां और संभावनाओं पर इस कॉन्क्लेव में मंथन किया जा रहा है।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज भविष्य के शहरों के विकास पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, भारत में इक्वाडोर दूतावास के उप प्रमुख, हेनरी लारेआ ने कहा की स्मार्ट शहरों के विकास के लिए दुनिया के अलग-अलग देशों के अनुभवों से सीखना जरूरी है, लेकिन हर शहर को अपनी जरूरतों के अनुसार समाधान विकसित करने होंगे। उन्होंने इक्वाडोर के क्विटो में मेट्रो और एकीकृत सार्वजनिक परिवहन, ग्वायाकिल में शहरी विकास व डिजिटल बदलाव तथा कुएनका में साइकिल और इलेक्ट्रिक परिवहन के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शहरों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से सफल प्रयोगों को स्थानीय जरूरतों के अनुसार अपनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

कुलपति डॉ. नरपिन्दर सिंह ने कहा कि भविष्य के शहर केवल तकनीक से नहीं, बल्कि सुरक्षित, स्वच्छ, टिकाऊ और समावेशी विकास से स्मार्ट बनेंगे। एआई और डिजिटल तकनीक से यातायात, जल, आपदा प्रबंधन व नागरिक सुविधाएं बेहतर की जा सकती हैं। उत्तराखंड में पर्यावरण के अनुकूल स्मार्ट सिटी मॉडल जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के आश्रितों को मिलेगी 100% फीस छूट

मलेशिया के प्रतिनिधि थावा कुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी केवल तकनीक और बुनियादी ढांचे से नहीं बनती, बल्कि लोगों की सोच, भागीदारी और सही तकनीक के उपयोग से विकसित होती है। उन्होंने मलेशिया के अनुभव साझा करते हुए पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण को महत्वपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के आश्रितों को मिलेगी 100% फीस छूट

इस दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, डिजिटल सेवाओं, स्मार्ट परिवहन, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ शहरी विकास जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में इक्वाडोर, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, अमेरिका, सिंगापुर, माल्टा, जॉर्जिया, आयरलैंड समेत 18 देश भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट ने किया। कार्यक्रम में प्रो वीसी डॉ. संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, डॉ. एस. वेंकट, शंभू पासवान, डॉ. शुभम पांडे,  शिक्षक-शिक्षकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top