उत्तराखंड

“मैं पहाड़ों को रैबासी” गीत के लिए सौरव मैठाणी को मिला “बेस्ट सिंगर” का अवॉर्ड।

मैं पहाड़ों कु रैबासी” गीत के लिए सौरव मैथानी को मिला सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार

दिल्ली – उत्तराखंड के उभरते युवा गायक सौरव मैठाणी को यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ गायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके लोकप्रिय गीत “मैं पहाड़ों को रैबासी तू दिल्ली रोण वाली” के लिए मिला, जिसने उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक के लोगों को अपनी धुन पर झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : बिना सर्जरी दिल के एलएए को बंद कर मरीज को दी नई जिंदगी

यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह का 12वां संस्करण था, जिसमें उत्तराखंड के फिल्म, संगीत और रंगमंच जगत के प्रमुख कलाकार शामिल हुए। यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड्स पिछले 12 वर्षों से उत्तराखंड के कलाकारों को प्रोत्साहित कर रहा है और उनकी उपलब्धियों का सम्मान कर रहा है। इस वर्ष की सर्वश्रेष्ठ गायक श्रेणी में “गुलाबी सरारा”, “खोला पारी”, और “मोतिमा” जैसे गीत भी नामांकित थे, लेकिन सौरव मैठाणी के गीत को सबसे अधिक सराहना मिली।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 18 देशों का इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू

कार्यक्रम में लगभग 5000 से अधिक दर्शकों ने भाग लिया, जहां सौरव ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। अवॉर्ड जीतने के बाद सौरव ने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह उपलब्धि मेरे चाहने वालों की है, और मैं उम्मीद करता हूँ कि आप सभी इसी तरह मेरा उत्साहवर्धन करते रहेंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी में बेखौफ अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : मीनाक्षी घिल्डियाल
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top