- ⬅️ लक्सर में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मीटिंग कर कि किसानों को मुआवजे की मांग
जोनी चौधरी लक्सर प्रभारी।
9548216591
लक्सर क्षेत्र के शेखपुरी में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा मीटिंग कर किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 10 हजार रुपए प्रति बीघा की मांग की है।
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि लक्सर तहसील में किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।क्योंकि लक्सर तहसील के सभी किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग फोटो खिंचवाने तक सीमित है, और फोटो खिंचवा कर चले जाते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि बगैर पटवारी की रिपोर्ट के किसानों को 10 हजार रुपए प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा किसानों को मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ड्रम केमिकल से बहते हुए पानी में आ गए थे। उस केमिकल से फसल बिल्कुल बर्बाद व नष्ट हो गई है। उन फैक्ट्रियों के खिलाफ भी जांच करा कर सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा अगर किसानों को 10 हजार रुपए प्रति बीघा मुआवजा नहीं दिया गया, तो हम सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
किसान मोर्चा की मीटिंग में जो मुख्य रूप से शामिल रहे उनमें महकार सिंह जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सतवीर प्रधान तहसील अध्यक्ष सतवीर जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौधरी चेयरमैन भगत सिंह चौधरी अकील हसन जसवीर सरदार दुष्यंत चौधरी अनूप सिंह राजपाल सिंह प्रधान संजय चौधरी बचन सिंह चौधरी पवन सिंह सुरेश मुंशी जाट फरमान जॉनी सतवीर विजेंद्र प्रधान आदि सैकड़ों किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।