उत्तराखंड

ब्रेकिंग : UKD नेता शिव प्रसाद सेमवाल (Semwal) ने दिया बड़ा बयान, कहा कि जुमले की सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी

Advertisements

यूकेडी की समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों के लिए झलका आक्रोश।

 

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में विभिन्न मुद्दों और विधानसभा चुनाव को लेकर यूकेडी के केंद्रीय कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में विधानसभा चुनाव 2022 में यूकेडी को जनमत नहीं मिला और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ यूकेडी के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने बैठक का आयोजन किया ।

 

 

बैठक में यूकेडी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड क्रांति दल को जनता के द्वारा मिले अल्पमत पर भी समीक्षा की गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि यूकेडी को अवश्य ही जनता ने अपना बहुमत नहीं दिया परंतु जनता के दिलों में अभी भी यूकेडी के लिए सम्मान है और आगामी चुनाव के मध्य नजर पार्टी दोगुना उत्साह के साथ जमीन पर उतर कर काम करेगी। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि अवश्य ही जनता ने इस विधानसभा चुनाव में पार्टी को जनाधार नहीं दिया परंतु प्रदेश की राजनीति मैं सिर्फ यूकेडी का आधार है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

 

जुमले की सरकार ज्यादा दिन नहीं चलती है। महंगाई और बेरोजगारी ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी और समय आ गया है कि दिल्ली वाले दल सिर्फ दिल्ली तक सीमित रह जाएंगे उत्तराखंड जल जंगल जमीन पर सिर्फ यहां के स्थानीय निवासियों का हक है और इस हक की बंदरबांट नहीं होने दी जाएगी।

 

केंद्रीय संगठन सचिव सुरवीर सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा की पार्टी में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

 

केंद्रीय संगठन मंत्री समीर मुंडेपी जी ने कहा समीक्षा बैठक होनी चाहिए। और कमी कहां रह गई इस पर अब अमल करना चाहिए।

 

ऋषिकेश विधानसभा प्रत्याशी रहे मोहन सिंह असवाल जी ने कहां की पार्टी की बेहतरी के लिए पार्टी हाईकमान से लेकर कार्यकारिणी तक और बूथ लेवल तक हर कार्यकर्ता को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा।

 

वहीं केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने बूथ स्तर पर कार्य करने की बात कही।

 

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलोचना इस्टवाल ने सब की बातों को सुनने के बाद कहा कि मैं सभी पदाधिकारियों की बातों से सहमत हूं और हमें एकता और भाई चारे के साथ पार्टी को संभालना है।

 

वही हाल ही में ली उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता मधु सेमवाल जी ने कहा एकजुट होकर काम करो और कहां हमारी कमी रह गई थी उस पर विचार विमर्श करो और आगे बढ़ो।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

 

वहीं परवादून के जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने युवाओं की कमी को यूकेडी की हार बताते हुए कहा कि पार्टी में युवाओं की जरूरत है जिन्हें हमें जोड़ना होगा।

 

जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष किरन रावत ने कहा जो हुआ उसे भूल जाओ लेकिन आगे अब क्या करना है इस पर काम करो। नकारात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक सोचें।

 

और समीक्षा बैठक को खत्म करते हुए उत्तराखंड क्रांति दल के मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि हमें जनता से जुड़ना है जनता ने हमसे नहीं हमें जनता के मुद्दों पर हमेशा आगे रहना होगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top