उत्तराखंड

UKsssc पेपर लीक मामला : उत्तराखंड एसटीएफ ने सहारनपुर से मनोज कुमार चौहान को दबोचा, हुई 43वीं गिरफ्तारी

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पेपर लीक प्रकरण मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने नकल कराने के मामले में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के पशुधन अधिकारी मनोज कुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं इस प्रकरण में यह 43वीं गिरफ्तारी है। एसटीएफ ने दावा किया है, कि पेपर लीक कराने में पूर्व में पकड़े गये अभियुक्त केन्द्रपाल का मनोज कुमार चौहान सहयोगी था।

एसटीएफ के मुताबिक, पेपर लीक मामले में सभी अभियुक्तों की आगे की कड़ियों की लगातार तलाश जारी रखी हुई है। इस दौरान अभियुक्त केन्द्रपाल ने जिन अभ्यर्थियों को नकल करायी गयी है, उनका चिह्नीकरण लगातार किया जा रहा है।

नकल करने वाले अभ्यर्थियों से पूछताछ में पता चला कि करीब 08 से 10 अभ्यर्थियों द्वारा नकल करने बाद अपनी पेमेन्ट मनोज कुमार चौहान को दी गयी थी। इसने उन सभी को केन्द्रपाल व ललितराज शर्मा के नकल सेन्टर में परीक्षा कराने के लिए भेजा गया था।

इस कड़ी में अभी अन्य अभ्यर्थियों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जिनके द्वारा परीक्षा में किसी न किसी के माध्यम से धांधली कर नकल की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता :-

गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार चौहान पुत्र शमशेरबहादुर चौहान मूल रूप से उधमसिंह नगर जिले के ग्राम कासमपुर, थाना जसपुर निवासी है। वर्तमान में उसकी तैनाती पशुधन प्रसार अधिकारी औरंगाबाद, सहारपुर उत्तर प्रदेश के रूप में थी।

अभियुक्त से कैश बरामद  :-

एसटीएफ ने इस मामले में एक आरोपी से 37.10 लाख रूपये कैश बरामद हुआ। जो उसके द्वारा विभिन्न छात्रों से लिया गया था। इस मामले में अब तक कुल 43 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसमें बीजेपी नेता भी शामिल है, जिसे पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

परीक्षा भर्ती मामले में अब तक कुल 94.79 लाख कैश बरामद किया है। इसी मामले में दो दर्जन से ज्यादा बैंक अकाउंट फ्रीज किए जा चुके हैं। जिसमे करीब तीस लाख की राशि जमा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top