हिल न्यूज़

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाया “स्वच्छता अभियान” : आलोक पांडे

गांधी जयंती पर निबंधक कार्यालय में अधिकारियों ने की साफ-सफाई गांधीजी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

“देहरादून/इंफो उत्तराखंड”

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज मियांवाला निबंधक  कार्यालय परिसर  में निबंधक सहकारिता आलोक पांडे द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात् उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में निबंधक सहकारिता आलोक पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी बहुत ही महत्वपूर्ण एवं प्रेणादायक है, हमें भी उनके पदचिन्हों पर चलकर अपने जीवन को चरितार्थ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर संकल्प लेकर अपनी कम से कम एक बुरी आदत का त्याग करें। सत्य-निष्ठा के साथ काम करना और अपने कर्तव्यों का पालन करना हमारी पहली प्राथमिकता है। दोनों महापुरुषों के विचार हमारे लिए हमेशा ही मूल्यवान रहेंगे

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश से नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों का सांगठनिक अनुभव पार्टी को मजबूत करेगा : भट्ट

साथ ही कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी के समय देश में जब अकाल की समस्या आयी तो उन्होंने उस विषम परिस्थिति में भी हिम्मत नहीं हारी और ‘जय जवान, जय किसान‘ का नारा देकर लोगों को भूखमरी से बचाया।

कहा कि संकल्प लें कि हम अपने काम को लगन एवं निष्ठा से करते हुए देश के विकास में सहायक सिद्ध होंगे। अपने राष्ट्र की सुन्दरता को अक्षुण बनाये रखते हुए राष्ट्र की सेवा करेंगे।

अपने संबोधन में अपर निबंधक ईरा उप्रेती ने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का स्वच्छ भारत अभियान का सपना आज चरितार्थ हो रहा है सभी देशवासियों को बापू जी की सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

संयुक्त निबंधक मंगला त्रिपाठी ने विस्तार से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन के ऊपर विस्तार पूर्वक बताया त्रिपाठी ने कहा कि सादा जीवन, उच्च विचार’, ‘अहिंसा परमोधर्म’ का संदेश देने वाले हमारे महान राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधीजी ने सत्य के रास्ते पर चलते हुए देश को आजादी के मुकाम तक पहुंचाया और अपने लक्ष्य को पाया।

हम सब भी अपने जीवन में एक लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं। उन्हें मूर्त रूप देने के लिए हम अपनी तरफ से पूरा प्रयास भी करते हैं, लेकिन किसी को सफलता हाथ लगती है तो किसी को असफलता और किसी को आधी-अधूरी सफलता। यह सब हमारे विचारों, आदर्शों और मेहनत पर निर्भर करता है। गांधीजी ने अपने जीवन में कुछ आदर्शों को विशेष महत्व दिया जिनके बल पर उन्होंने विशिष्ट मुकाम हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  80th Independence Day : सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

गोष्टी के पश्चात निबंधक महोदय द्वारा स्वयं निबंधक कार्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया  अपर निबंधक ईरा उप्रेती संयुक्त निबंधक मंगला त्रिपाठी, द्वारा निबंधक कार्यालय परिसर  में घास की कटाई और परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का संदेश दिया गया। इस अवसर पर निबंधक कार्यालय के समस्त अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top