उत्तराखंड

ब्रेकिंग : राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में लगाया जाएगा बायोमेट्रिक सिस्टम। देखें आदेश

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

राज्य में कार्यरत समस्त अधिकारियों व कार्मिकों की प्रत्येक कार्यदिवस एवं निर्धारित समयावधि में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लागू किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने की संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

इस आदेश के अनुपालन वर्तमान स्थिति के आंकलन हेतु समस्त अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव व सचिव /सचिव (प्रभारी) के स्तर पर निम्न बिन्दुओं पर तत्काल परीक्षण अपेक्षित है।

(ii) बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली की यह व्यवस्था लागू किये जाने के बाद से आपके अधीनस्थ कितने विभागों व कार्यालयों में यह व्यवस्था लागू की गयी है, कितने विभागों व कार्यालयों में यह व्यवस्था लागू किये जाने की प्रक्रिया गतिमान है। तथा कितने विभागों व कार्यालयों में इस बारे में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है ? जिन विभागों व कार्यालयों में अभी तक यह व्यवस्था नहीं अपनाई गयी है, उनमें यह व्यवस्था कब तक लागू किये जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : ललित जोशी (Lalit Joshi) को मिला नशा मुक्त मित्र अवॉर्ड 2026

(ii) जिन विभागों व कार्यालयों में यह व्यवस्था लागू की जा चुकी है, उन विभागों व कार्यालयों में कुल अधिकारियों व कर्मचारियों के सापेक्ष कितने अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी जा रही है। तथा कितने अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अभी तक इस प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज नहीं करायी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला के पेट से निकाला 15 किलो का ट्यूमर, दी नई ज़िंदगी

(iii) विभागों में जिन अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी जा रही है उनमें से कितने अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कार्यालय खुलने के निर्धारित समय के 15 मिनट के अन्तर्गत तक, कितने अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कार्यालय खुलने के निर्धारित समय के 15 मिनट के उपरान्त तथा 30 मिनट के अन्तर्गत तक तथा कितने अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 30 मिनट के उपरान्त अपनी उपस्थिति दर्ज करायी जा रही है। इनकी संख्या एवं प्रतिशत के बारे में जानकारी प्रदान की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : ललित जोशी (Lalit Joshi) को मिला नशा मुक्त मित्र अवॉर्ड 2026

बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के बारे में अपने अधीनस्थ समस्त विभागों व कार्यालयों की विधि समीक्षा करते हुए इसे समस्त कार्यालयों में शत-प्रतिशत लागू कराये जाने के लिये समुचित कार्यवाही करें तथा उपरोक्त प्रस्तर 2 पर इंगित विन्दुओं के बारे में अपनी आख्या सामान्य प्रशासन विभाग को शीघ्रतापूर्वक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे इस सम्बन्ध में विभागों के स्तर पर हुई प्रगति की समीक्षा पृथक से शीघ्र ही की जायेगी।

देखें आदेश :-

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top