उत्तराखंड

बड़ी खबर : उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का कहर। 19 ग्रामीण मार्ग बंद

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का कहर अभी भी जारी है लगातार 4 दिनों से हो रही बारिश ने आफत मचा रखी है। जिसमें लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

और बात  करे बड़कोट जिले से जहां बारिश व बर्फबारी के कारण गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है वही ग्रामीण क्षेत्र के 19 मोटर मार्गो पर आवाजाही बंद होने से ग्रामीणों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना

गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे भारी बर्फबारी हुई जिसमें बीआरओ की मशीनरी व करीब 40 मजदूर हाईवे पर से बर्फ हटाने के काम में जुटे हैं लेकिन रुक रुक कर बर्फ गिरने से हाईवे पर आवाजाही जोखिम भरी है जहां बीआरओ की ओर से केवल टायरों पर चैन लगे वाहनों को आगमन की अनुमति दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हेमकुंट साहिब यात्रा : श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही है उफवाह, यात्रा में कोई दिक्कत नहीं

साथ ही साथ बर्फबारी के चलते भटवाड़ी, उत्तरकाशी, बड़कोट, पुरोला में कुल 19 मोटर मार्ग अभी तक बंद है। हालांकि जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से देर रात तक खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा : 15 देशों के 84 विदेशी छात्रों को मिलीं उपाधियां

ये ग्रामीण मोटरमार्ग हैं बंद

बर्फबारी से जनपद के जसपुर पुरोली, हर्षिल मुखबा जांगला, पंयारा झाला, धौंतरी ठंडी कमाद चमियाला, उत्तरकाशी घनसाली, बड़ेथी बनचौरा बद्रगाड़, कुवांकफनोल, जानकीचट्टी से खरसाली, फूलचट्टी जानकीचट्टी, सांकरी जखोल, जखोल फिताड़ी, आराकोट कलीच थुनारा, टिकोची दुचाणु किराणु सिरतोली, चिवां मोण्डा, बरनाली झोटाड़ी, बरनाली माकुड़ी, गमरी गैजाली, आराकोट चिवां तथा नैटवाड़ सेवा हलवारी मोटर मार्ग बंद हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top