Share
Tweet
Share
Email
Comments
Advertisements

देहरादून/इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड में पुलिस की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक नई अपडेट आई है कि लंबे समय से अटकी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया 15 मई से शुरू होने जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) को पत्र लिखा है।

उत्तराखंड पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक पी. रेणुका देवी ने कहा कि कांस्टेबल के 1521 पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक मानसिक दक्षता परीक्षा को तिथियां निर्धारित की जाएं।
कांस्टेबल की सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले दो लाख 59 हजार 672 अभ्यर्थियों का फिजिकल कराए जाने के लिए राज्य के 13 जिलों में 20 भर्ती केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें पुलिस मुख्यालय ने अभ्यर्थियों का फिजिकल 15 मई से शुरू कराने और परीक्षा के लिए 60 दिन का समय निर्धारित कर प्रति दिन हर भर्ती केंद्र में 400 अभ्यर्थियों की फिजिकल परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। वहीं दूसरी ओर आयोग अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी में जुट गया है।

Related Items:Uttrakhand-police-ko-lekar-update