उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा : स्वांला में खाई में गिरा वाहन, भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत, जबकि एक व्यक्ति घायल

Advertisements

टनकपुर/ इंफो उत्तराखंड 

पिथौरागढ़ से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। वहीं चल्थी से चंपावत आ रहा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, इसी दौरान चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह छह बजे बारहमासी सड़क में चल्थी से चंपावत आ रहा एक टिप्पर संख्या यूके सीए 03/2244 अचानक स्वांला के पास अनियंत्रित होकर 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक धूरा मंडल में भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

वहीं इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मृतक व घायल ग्रामीण को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि ग्रामीण का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

मृतक का विवरण 

46 वर्षीय चालक जगदीश सिंह पुत्र बची सिंह निवासी बेलखेत का है।

घायल ग्रामीण का विवरण 

44 वर्षीय ग्रामीण नरेश सिह पुत्र हयात सिंह निवासी दियूरी बेलखेत के रूप में पहचान हुई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top