उत्तराखंड

दु:खद (Accident) : यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन। एक की मौत, तीन घायल

Advertisements

उत्तरकाशी/इंफो उत्तराखंड

उत्तरकाशी के बडकोट क्षेत्र में स्यालव-कुर्सील मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को करीब सुबह 8:00 बजे स्यालव-कुर्सील मोटर मार्ग पर एक वाहन स्यालव गांव से स्थानीय सवारियों को लेकर बड़कोट की ओर आ रहा था। तभी वाहन बैंड पर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

वहीं बताया जा रहा है कि वाहन में चालक समेत 5 लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर बड़कोट पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

मृतक व घायलों की पहचान

दुर्घटना में जयवीर लाल (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रह्लाद सिंह, सुनील व विनोद सिंह घायल हो गए।

घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए सीएचसी बड़कोट लाया गया। सीएचसी बड़कोट में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर देहरादून के लिए रैफर किया गया। वहीं मौके पर वाहन चालक फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

पुलिस दुर्घटना का कारण ओवर स्पीड बता रही है। साथ ही सीओ सुरेंद्र भंडारी ने बताया कि वाहन चालक की तलाश जारी है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top