उत्तराखंड

दम घोंटती चुप्पी: कब हटेगा ऋषिकेश का मौत का डंपिंग ज़ोन?

दम घोंटती चुप्पी: कब हटेगा ऋषिकेश का मौत का डंपिंग ज़ोन?”

रिपोर्ट/अमित रतूड़ी 

ऋषिकेश की आबोहवा में आज ज़हर घुल गया। शहर के बीचों-बीच वर्षों से बना डंपिंग ज़ोन, जहां से हर दिन बदबू और गंदगी का ज़हर फैलता है, आज आग का दरिया बन गया। कूड़े के ढेर से उठती आग और घातक धुएं ने पूरे शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया, लेकिन शासन और प्रशासन आंखें मूंदे बैठे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

स्थानीय लोगों ने वर्षों से इस डंपिंग ज़ोन को आबादी क्षेत्र से हटाने की गुहार लगाई, धरने दिए, ज्ञापन सौंपे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नतीजा — आज पूरा ऋषिकेश दमघोंटू धुएं के आगोश में है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

दमकल विभाग के कर्मी आग बुझाने के प्रयास में लगे रहे, लेकिन तब तक जहर से भरा धुआं शहर के हर कोने में फैल चुका था। स्थानीय जनता का आक्रोश अब उबाल पर है। लोगों का कहना है कि “अगर प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो आज यह नौबत नहीं आती। हम अपने बच्चों और बुजुर्गों को किस जहरीली हवा में जीने के लिए मजबूर करें?”

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

बावजूद इसके, जिम्मेदार अफसरानों और नेताओं की तरफ से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। जनता पूछ रही है — क्या अब भी इंतजार करेंगे जब यह ज़हर किसी की जान ले ले?

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top