उत्तराखंड

बड़ी खबर : विधानसभा में बैकडोर में हुई भर्तियां व मीडिया के पूछे गए सवालों पर क्यों भड़के प्रेमचंद अग्रवाल, देखें वीडियो……

देहरादून इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में जहां UKSSC पेपर लीक मामले में बवाल मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ आज मीडिया द्वारा पूछे गए विधानसभा में बैकडोर में हुई नियुक्तियों पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल भड़क गए।

देखें वीडियो :- 

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जब इससे पूर्व की विधानसभा में वे विधानसभा अध्यक्ष थे, तो उन्हीं के कार्यकाल में इन नियुक्तियो की संस्तुति हुई। अग्रवाल ने कहा कि ये नियुक्तियां नियमानुसार हुई है। लेकिन कब विज्ञप्ति निकली औऱ किस आधार पर चयन हुआ है, इसका उनके पास नियमानुसार कहने के अलावा कोई शब्द ही नहीं है। लेकिन विपक्ष इसे बेवजह तूल देकर सरकार पर भ्रष्टाचार का गलत इल्जाम लगा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि 21 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है, कि जब सभी भर्तियों को आयोग के माध्यम से करवाया गया है, और अगर कोई किसी कारणवश कोर्ट जाता है, तो इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। लेकिन हर भर्ती में पार्दर्शिता को पूरी तरह रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली : डीएम

अग्रवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है, और कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें कि उनकी सरकार के समय में विधानसभा स्पीकर द्वारा कितने लोगों को अवैध रूप से नौकरी पर लगाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश से नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों का सांगठनिक अनुभव पार्टी को मजबूत करेगा : भट्ट
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top