उत्तराखंड

Big Breaking : दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे : जेपी नड्डा

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के उत्तराखंड दौरे तय हो गए हैं। नड्डा छह फरवरी को उत्तरकाशी आएंगे, जबकि गडकरी सात फरवरी को देहरादून में भाजपा के दृष्टिपत्र को जनता को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छह फरवरी को हरिद्वार संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों की जनता को वर्चुअली संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बताया गया कि प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली का फाइनल कार्यक्रम शनिवार को मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: उत्तरकाशी में भूस्खलन की चपेट में आया लेबर कैंप! 10 मजदूरों का रेस्क्यू, 9 की तलाश जारी

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छह फरवरी को उत्तरकाशी में सभा को संबोधित करने के साथ ही घर-घर जनसंपर्क करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सात फरवरी को देहरादून पहुंचेंगे और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के दृष्टिपत्र को लांच करेंगे। इसके बाद उनका कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क का कार्यक्रम है। चौहान ने बताया कि पार्टी के अन्य राष्ट्रीय नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों के उत्तराखंड दौरे भी चुनाव के दृष्टिगत तय किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुनः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर महेंद्र भट्ट को दी बधाई

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शुक्रवार को राजभवन में राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्र गोयनका ने शिष्टाचार भेंट की।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने समस्त प्रदेशवासियों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने संदेश में ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती से राज्यवासियों के जीवन में ज्ञान, हर्ष, उल्लास और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने की कामना की। उन्होंने राज्य की बेटियों के लिए शिक्षा व ज्ञान की कामना भी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, 9 जिलों में खतरे की चेतावनी

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति वाले राज्य उत्तराखंड में नारी शक्ति को ज्ञान शक्ति में परिवर्तित करना होगा। घर की सरस्वती बेटियों को शिक्षा के समान अवसर प्रदान करना समाज का समन्वित उत्तरदायित्व है।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top