उत्तराखंड

दर्दनाक मौत : यहां सेल्फी लेने के दौरान खाई में गिरी महिला, मौके पर ही मौत, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद 

Advertisements

ऋषिकेश/ इंफो उत्तराखंड 

देवप्रयाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सेल्फी लेने के दौरान एक महिला की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। भारी बारिश के बीच पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला के शव को खाई से बाहर निकाला। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश एम्स में पहुंचाया गया है।

देवप्रयाग थाना पुलिस के मुताबिक महिला का नाम प्रियंका है, और वह अपने पति राहुल सैनी के साथ केदारनाथ धाम की यात्रा पर गई थी। वापसी में पति पत्नी अपने घर मुरादाबाद वापस जा रहे थे। देवप्रयाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सौड़पानी के पास कार रोककर पति सिगरेट पीने के लिए सड़क पर उतर गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

इस दौरान पत्नी खाई की ओर खड़े होकर सेल्फी लेने लगी। अचानक पैर फिसला और महिला पहाड़ी से खाई में जा गिरी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

पूरी रात भारी बारिश के बीच खाई में उतारकर एसडीआरएफ ने महिला को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह एसडीआरएफ की टीम ने महिला का शव खाई से बरामद कर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाल कर सड़क तक लाया गया। जिसके बाद एंबुलेंस से शव को पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

देवप्रयाग थाना प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा और एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुरादाबाद से परिजन भी ऋषिकेश पहुंच चुके हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top