उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में विश्व स्तनपान सप्ताह

  • ग्राफिक एरा में विश्व स्तनपान सप्ताह
  • स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियाँ घातक 
देहरादून। ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में  विशेषज्ञों ने कहा कि स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियाँ और सही जानकारी का अभाव कई बार माताओं के सामने बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में परिवार, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ का सहयोग तथा समय पर उचित परामर्श शिशु के स्वस्थ भविष्य के लिए आवश्यक है।
ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। सप्ताहभर चलने वाले इस अभियान के तहत बाल रोग विभाग विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। संस्थान की पहल को अस्पताल परिसर तक सीमित न रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक भी पहुँचाया गया है, जहाँ लोगों को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नर्सिंग स्टाफ और भावी स्वास्थ्यकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण या जा रहा है।
मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एन.के. मोहिन्द्रू ने कहा कि स्तनपान केवल शिशु के पोषण का माध्यम नहीं बल्कि स्वस्थ समाज की दिशा में सबसे प्रभावी कदमों में से एक है, क्योंकि यह बच्चे के जीवनभर के स्वास्थ्य की मजबूत नींव तैयार करता है।
बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रूपा डालमिया सिंह ने कहा कि स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियां नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और समय पर परामर्श से इन भ्रांतियों को दूर कर शिशु का बेहतर पोषण, मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता और स्वस्थ विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top