देहरादून/ इंफो उत्तराखंड
देहरादून से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां आज अभी-अभी एक ट्रक ने एक स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा व्यक्ति पर हल्की चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर संख्या uk07 CB 1584 जैसे ही छः नम्बर क्रॉस कर रहा था। तभी ट्रक के आगे चल रहे स्कूटर को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कि स्कूटर में सवार 2 व्यक्ति में से एक व्यक्ति दूर जाकर गिरा, जबकि दूसरा व्यक्ति ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। जिससे कि उसकी हालत गंभीर रूप से घायल हो गई।
आसपास के लोगों के मुताबिक यह घटना 6 नंबर के आसपास की बताई जा रही है। जहां आज एक स्कूटर रोड क्रॉस करके आगे जा रहा था, तभी पीछे से तेजी से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
लोगों ने बताया कि स्कूटर सवार चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है जिससे आसपास के लोगों ने 108 की मदद से नजदीकी हस्पताल भिजवाया दिया गया है। जैसे ही ट्रक चालक फरार होने की कोशिश कर रहा था तभी आसपास के लोगों ने उसे रोक दिया। और पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें