उत्तराखंड

हादसा (accident) : यहां गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों में लगातार वाहनों के खाई में गिरने की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है।

वहीं ताजा मामला देहरादून के मालदेवता से है, जहां मालदेवता से 15 किमी आगे फुलते में क्यारा रोड पर आज सुबह 7ः30 बजे एक बोलेरो संख्या यूपी 07, L -1456 जो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन में 11 लोग सवार थे। जिनमें 5 स्त्री, 04 पुरूष, व 02 बच्चे शामिल है। ये सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ, व एनडीआरएफ की टीम उपकरणों के साथ घटना स्थल पर पहुंची। और राहत और बचाव कार्य में लग गई।

वहीं एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सड़क तक लाया गया और स्थानीय लोग व पुलिस की मदद से देहरादून व कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक होने से उन्हें दून हाॅस्पिटल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

घायलों की पहचान 

1 कविता भट्ट पत्नी दिनेश भट्ट, आयु 27 वर्ष, निवासी सिमियारी (उपचार हेतु दून हाॅस्पिटल)

2 मन्जू पत्नी राजेन्द्र, आयु 24 वर्ष, निवासी सिमियारी (उपचार हेतु दून हाॅस्पिटल )

3 हिमाशु पुत्र दिनेश आयु 10 वर्ष निवासी सिमियारी (उपचार हेतु दून हाॅस्पिटल )

4 प्रियांशु पुत्र दिनेश आयु 16 वर्ष निवासी सिमियारी (उपचार हेतु दून हाॅस्पिटल )

5 महादेव पुत्र खिलानन्द आयु 20 वर्ष निवासी सिमियारी (उपचार हेतु दून हाॅस्पिटल )

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

6  शहदेव पुत्र खिलानन्द आयु 19 वर्ष निवासी सिमियारी (उपचार हेतु दून हाॅस्पिटल )

7 राजेन्द्र भट्ट पुत्र खिलानन्द आयु 30 वर्ष निवासी सिमियारी (उपचार हेतु दून हाॅस्पिटल )

8 रजनी देवी पत्नी सुरेन्द्र निवासी सिमियारी (उपचार हेतु कोरोनेशल हाॅस्पिटल )

9 आनन्दी देवी पत्नी खिलानन्द आयु 19 वर्ष (उपचार हेतु कोरोनेशल हाॅस्पिटल )

10 कीड़ी देवी पत्नी स्व0 छोटा सिंह, निवासी क्यारा (उपचार हेतु कोरोनेशल हाॅस्पिटल )

11 केशव रावत पुत्र केदार सिंह निवासी क्यारा (उपचार हेतु कोरोनेशल हाॅस्पिटल )।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top