उत्तराखंड

दु:खद (accident) : यहां गहरी खाई में गिरी मैक्स वाहन, मां- बेटे समेत पांच लोगों की मौत

Advertisements

हल्द्वानी/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं पहाड़ों में लगातार वाहनों के खाई में गिरने की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं।

ताजा मामला गुरुवार देर शाम का है जहां नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र ओखलकांडा ब्लॉक के डालकन्या ग्राम सभा के कोरा तोक के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

जिसमें हादसे में मां बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति वाहन चालक बताया जा रहा है, जिसमें चालक को हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया है। यह पिकअप वाहन पतलोट से रीठा साहिब के लिए रवाना हुआ था तभी बीच रास्ते में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

जिसमें दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं 5 मृतकों में से 2 बच्चे, एक महिला व दो पुरुष शामिल है। तीन मृतक डालकन्या और दो रीठा साहिब के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

घटना की सूचना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जिसमें स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। वहीं हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

मतकों का विवरण-

1. हेमा देवी (35 वर्ष)

2. राहुल (12 वर्ष)

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

3. नंदन (6 वर्ष)

4. सुरेश सिंह (एक्स आर्मी मैन), रीठा साहिब

5. अज्ञात

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top