उत्तराखंड

शर्मनाक : यहां मां की ममता हुई शर्मसार, इस हाल में मिला नवजात बच्ची का शव। मचा हड़कंप

Advertisements

नैनीताल/इंफो उत्तराखंड

नैनीताल से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां मां की ममता शर्मसार हो गई। नैनीताल सरोवर नगरी में एक अज्ञात ने नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद उसे जंगल के पास झरने में फेंक दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल के 2 गांव क्षेत्र में झरने के पास एक नवजात बच्ची का सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने जब देखा कि नवजात का शव झरने के नीचे पानी में पड़ा हुआ है। तो उन्होंने इसकी सूचना ज्योलीकोट पुलिस को दे दी। जिसके तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़ी गली स्थिति में शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। वहीं तल्लीताल थाना के एसओ रोहिताश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं क्षेत्र में पहली बार इस तरह की घटना देखने मिलने से हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top