हिल न्यूज़

अच्छी खबर : श्रीनगर मेडिकल कॉलेज (Srinagar Medical College) के 368 कार्मिकों की वर्षों पुरानी मुराद पूरी, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर शासन ने जारी किया वेतनवृद्धि का आदेश

मानदेय बढ़ोत्तरी पर कार्मियों ने जताया कैबिनेट मंत्री का आभार

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड 

वेतनवृद्धि की लम्बी लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 368 संविदा कार्मिकों की वर्षों पुरानी मुराद पूरी हो गई है। कॉलेज की स्थापना से लेकर अब तक अल्प वेतन में काम कर रहे कार्मियों ने इसका श्रेय प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत को दिया। कार्मिकों का कहना है कि वेतनवृद्धि को लेकर उनकी मांग को स्वास्थ्य मंत्री ने तवज्जो दी और वर्षों पुरानी समान कार्य-समान वेतन की मांग को अमलीजामा पहनाया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल में स्थापना के समय से ही विभिन्न श्रेणी के शिक्षणेत्तर पदों पर तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार संविदा, दैनिक एवं नियत वेतनमान के आधार पर तैनात कार्मिक अल्प मानदेय पर कार्य करते आ रहे थे। जबकि उन्हीं के समकक्ष उपनल के माध्यम से तैनात कार्मिक उनसे दुगने मानदेय पर कार्य कर रहे थे। जिसको लेकर मेडिकल कॉलेज के अल्प मानदेय प्राप्त कार्मिकों में शासन व कॉलेज प्रशासन के विरूद्ध काफी असंतोष व्याप्त था।

यह भी पढ़ें 👉  योग आपसी समन्वय और सहयोग को करता है सुदृढ़ : डॉ रुचिता

इसका खामियाजा स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत को अपने विधानसभा चुनाव के दौरान कार्मिकों के विरोध व एंटी इनकंवेंटी के रूप में भुगतना पड़ा। इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने असंतुष्ट कार्मिकों को आश्वस्त किया था कि उनके साथ न्याय होगा। विभागीय मंत्री की पहल पर कॉलेज प्रशासन द्वारा मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया।

शासन द्वारा प्रस्ताव को कैबिनेट रखा गया, तथा राज्य कैबिनेट के द्वारा कार्मिकों की वर्षों पुरानी उपनल कार्मिकों के समान मानदेय दिये जाने की मांग पर मुहर लगा दी गई। आखिरकार कैबिनेट की स्वीकृति के उपरांत चिकित्सा शिक्षा विभाग ने वर्षों से प्रशासनिक अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी, लैब टेक्नीशियन सहित 38 विभिन्न श्रेणी के पदों पर संविदा, दैनिक व नियत वेतनमान पर तैनात कार्मिकों का वेतनमान उपनल कार्मिकों के समान बढ़ाने का शासनादेश जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हेमकुंट साहिब यात्रा : श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही है उफवाह, यात्रा में कोई दिक्कत नहीं

शासनादेश जारी होते ही मेडिकल कॉलेज के अल्प वेतनभोगी कार्मिकों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुये आपस में मिठाईयां बांटकर खुशी जाहिर की।

मेडिकल कॉलेज एवं बेस अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी संदीप पंवार, हरेन्द्र राणा, अमित मलवाल, पंकज कांडपाल, पंकज रावत, विक्रम भंडारी, रणवीर नेगी, भास्कर भट्ट, मुकेश उनियाल, दीपक रावत आदि ने मानदेय बढ़ाये जाने पर स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुये उनके श्रीनगर आगमन पर भव्य स्वागत करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मंत्री का बयान :-

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2008 से ही 368 कार्मिक अल्प वेतनमान पर कार्य कर रहे थे। जो लम्बे समय से समान कार्य के लिये समान वेतन की मांग को लेकर संघर्षरत थे।

राज्य सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुये उपनल के समान वेतन दिये जाने की स्वीकृति प्रदान करते हुये शासनादेश जारी कर दिया है। उम्मीद है कि अब सभी कार्मिक अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे।

*डॉ0 धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top