उत्तराखंड

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

  • उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना*
  • सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित पाँच वर्षों की यात्रा के लिए की गई मंगलकामना

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के नाम से संकल्प लेकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के साथ-साथ उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, समृद्धि तथा जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलने की कामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट' सफर : जाम मुक्त होगी पहाड़ों की रानी, रोपवे स्टेशनों की कसरत तेज

कार्यक्रम के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक, माँ शक्ति का पाठ तथा हवन-पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, विकास तथा जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने बीते पाँच वर्षों में सेवा, सुशासन एवं विकास के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने, देश का सबसे कठोर नकलरोधी कानून लागू करने, सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, पारदर्शी भर्ती प्रणाली के माध्यम से हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान करने, निवेश एवं आधारभूत संरचना के विस्तार, मातृशक्ति के सशक्तिकरण तथा सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास जैसे अनेक जनहितकारी एवं दूरदर्शी निर्णयों ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई : हेमंत द्विवेदी

उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर एवं श्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण के लिए अपने संकल्प को दोहराया।

यह भी पढ़ें 👉  एआई और कानून का समन्वय भविष्य की आवश्यकता

इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top