उत्तराखंड

ब्रेकिंग : AE/JE और Patwari भर्ती परीक्षा मामले में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर ₹25 हजार का इनाम घोषित 

हरिद्वार/ इंफो उत्तराखंड

AE/JE और Patwari भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल सहित पेपर लीक प्रकरण मामले के मुख्य आरोपी संजीव चतुर्वेदी के भांजे पर भी SIT ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

Haridwar SSP अजय सिंह ने बताया कि गांव, मोहम्मदपुर जट मंगलौर निवासी संजय धारीवाल पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जुटी हुई है। अगर वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया तो उसकी कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

SSP हरिद्वार ने बताया कि, पेपरलीक मामले में गिरफ्तार लोक सेवा आयोग के निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के भांजे अनुराग पांडे निवासी, बलिया यूपी और बाकरपुर लक्सर निवासी डेविड पर भी 25000 का इनाम घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

SSP ने बताया कि संजय धारीवाल पूर्व में भाजपा के मंगलौर ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष रह चुका है। हालांकि, उसने पेपरलीक कांड में नाम आने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top