उत्तराखंड

ब्रेकिंग : नर्सिंग भर्ती में बाहरी राज्यों के आवेदकों के विरोध में Harikrishna Bijlwan ने दी आंदोलन की चेतावनी

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने भानियावाला में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा से मुलाकात की।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वान ने “इंफो उत्तराखंड” को बताया कि हमारी नर्सिंग की भर्ती 12 वर्षों बाद 3 जनवरी 2023 को विज्ञाप्ति जारी की गई, किंतु इस भर्ती में कुछ बाहरी राज्य के लोगों द्वारा फर्जी स्थाई निवास बनाकर आवेदन किया जा रहा है, और कुछ बाहरी राज्यों के युवकों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में केस दायर कर नर्सिंग अधिकारी के पदों पर आवेदन करने की अनुमति मांगी है। जिसमें न्यायालय द्वारा ऐसे व्यक्तियों को प्रोविजनल तौर पर परमिट कर दिया गया है, जिसका हमारा संगठन पुरजोर से विरोध करता है।

यह भी पढ़ें 👉  Operation Crackdown : दून पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 49 संदिग्ध हिरासत में

हरिकृष्ण बिजल्वान ने “इंफो उत्तराखंड” से आगे कहा कि हम अपने सभी जनप्रतिनिधि से यह आग्रह करते हैं, कि हमारी सरकार समूह ‘ग’ के पदों पर बाहरी राज्यों के आवेदन स्वीकार न करें। यदि नर्सिंग अधिकारी के पद पर बाहरी राज्यों के आवेदकों द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, तो हमारा संगठन पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा और अपने उत्तराखंड के लोगों और यहां की जनता और बेरोजगारों के हित के लिए सड़कों पर आंदोलन करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एलपीजी की किल्लत नहीं

जिला अध्यक्ष महोदय द्वारा इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया कि माननीय न्यायालय में सरकार मजबूती से अपने प्रदेश के बेरोजगारों के हित में खड़ी रहेगी और किसी भी बाहरी राज्यों के आवेदकों को इसमें आवेदन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ की ‘रूप छड़’ विवाद में नया मोड़

आज मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में संगठन के कोषाध्यक्ष रवि सिंह रावत, महिपाल सिंह, मीनाक्षी ममगाई, नीरज वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top