उत्तराखंड

उत्तराखंड से बड़ी खबर : बंशीधर भगत को अचानक दिल्ली हाईकमान से आया बुलावा। सियासी गलियारों में मची हलचल

देहरादून/इंफो उत्तराखण्ड

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज उत्तराखंड में अभी तक मुख्यमंत्री का नाम फाइनल नहीं किया जा सका है। इस बीच आज दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है, जहां उत्तराखंड के वरिष्ठ विधायक एवं बंशीधर भगत को दिल्ली से अचानक बुलावा आया है। इसके बाद सियासी गलियारों में अचानक हलचल तेज हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताते चलें कि बंशीधर भगत को उत्तराखंड का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। उनके कद का तभी से सभी को एहसास हो चुका है। आज एक बार फिर जब उन्हें दिल्ली हाईकमान की ओर से बुलावे का फरमान आया तो उनके लिए सीएम के पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।

बताते चलें कि वर्तमान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 47 विधायकों ने जीत दर्ज की है। एक बड़ा वर्ग चाहता है कि विधायकों में से ही सीएम का नाम फाइनल होना प्रदेशहित में है। आज वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को आए बुलावे के बाद अब सियासी हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई

जानकारी के अनुसार बताते चलें हैं कि इस बार सीएम पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ा गया था। जिसके परिणामस्वरूप भाजपा 47 जीतने में सफल रही, किंतु मुख्यमंत्री धामी चुनाव हार गए। इसके बाद भाजपा की रणनीति बिगड़ गई, जिस कारण सीएम के चेहरा फाइनल करने में समय लग रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।

बहरहाल, उत्तराखंड का नया सीएम कौन बनता है, यह तो समय ही बताएगा, किंतु वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को दिल्ली से बुलावा आने के बाद प्रदेश का सियासी पारा जरूर ऊपर चढ़ गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top