देश की बेटियां हर क्षेत्र में भारत का नाम रोशन कर रही है, साथ ही वही बेटियां भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा भी बखूबी से निभा रही है।
वहीं ऐसी ही एक बेटी जिसका नाम कर्नल गीता राणा है, जिसने देश का नाम तो पहले से ही ऊंचा किया है, पर साथ ही उसने इस बार इतिहास भी रचा है।
बता दूं कि कर्नल गीता राणा के नाम बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जिसकी जानकारी भारतीय सेना के अधिकारियों ने दी है।
अधिकारियों ने बताया कि कर्नल गीता राणा पूर्वी लद्दाख के फॉरर्वड और दूरस्थ इलाके में फील्ड वर्कशॉप की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। गीता राणा अभी तक कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स में कर्नल थी।
वहीं देश की बेटी गीता राणा को ये जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। साथ ही सैन्य अधिकारियों ने भी उनकी तारीफ की और बधाई दी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें