उत्तराखंड

Big breaking:- धामी सरकार का बड़ा फैसला, सख्त भू-कानून को कैबिनेट की मंज़ूरी

धामी कैबिनेट ने दी सख्त भू-कानून को मंज़ूरी। क्या हैं नए भू कानून के प्रमुख प्रावधान ?

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सख्त भू-कानून को मंज़ूरी दे दी है। लंबे समय से प्रदेश की जनता इस कानून की मांग कर रही थी, जिसे सरकार ने स्वीकार करते हुए कैबिनेट में स्वीकृति दे दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान करती है और राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा, “हम जनता का भरोसा कभी टूटने नहीं देंगे और अपनी संस्कृति व पहचान को बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।”

कैबिनेट में मंज़ूरी मिलने के बाद सरकार इस कानून से संबंधित विधेयक को मौजूदा बजट सत्र में विधानसभा में पेश करेगी। माना जा रहा है कि यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने और अनियंत्रित भूमि खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में मददगार साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

क्या हैं नए भू-कानून के प्रमुख प्रावधान ?

  • त्रिवेंद्र सरकार के 2018 के सभी प्रावधान निरस्त
  • पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार द्वारा 2018 में लागू किए गए सभी प्रावधानों को नए कानून में समाप्त कर दिया गया है।
  • बाहरी व्यक्तियों की भूमि खरीद पर प्रतिबंध
  • हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर, उत्तराखंड के 11 अन्य जिलों में राज्य के बाहर के व्यक्ति हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर की भूमि नहीं खरीद पाएंगे।
  • पहाड़ों में चकबंदी और बंदोबस्ती
  • पहाड़ी इलाकों में भूमि का सही उपयोग सुनिश्चित करने और अतिक्रमण रोकने के लिए चकबंदी और बंदोबस्ती की जाएगी।
  • जिलाधिकारियों के अधिकार सीमित
यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top