राजनीति

भाजपा को मिल रहा है बुजुर्गों, माताओं-बहनों और युवाओं का अपार जनसमर्थन, इस बार करेंगे 400 पार : रेखा आर्या

भाजपा को मिल रहा है बुजुर्गों, माताओं-बहनों और युवाओं का अपार जनसमर्थन, इस बार करेंगे 400 पार-रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा)।

आज कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने अपनी सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली मंडल में शक्ति केंद्र डीडा में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओ और स्थानीय जनता के साथ जनसभा की। जहां सभी उपस्थित जनों को केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाई।

कैबिनेट मंत्री ने सभी को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में जहां भारत देश ने संपूर्ण विश्व मे नए-नए कीर्तिमान गढ़े हैं तो वहीं पूरे देश मे माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यो से हर एक वर्ग आज आच्छादित हो रहा है,उसका लाभ प्राप्त कर रहा है। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का मान और सम्मान बढ़ाने का काम किया है।हमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है और हर एक जगह पर कमल खिलाना है। कहा मोदी जी ने देशहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए है।

कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। आज हर एक जगह से मोदी जी को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है और विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए हमें प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करना है। कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार से सोमेश्वर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को बुजुर्गों, माताओं-बहनों और युवाओं का अपार जनसमर्थन मिल रहा है यह दर्शाता है कि पुनः तीसरी बार देश की जनता नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है और देवभूमि में भी एक बार फिर यहाँ की देवतुल्य जनता पांचों लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने जा रही है।

उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि आगामी 19 अप्रैल को सभी लोग अपने-अपने घरों से निकलें और लोकपर्व के इस महापर्व में बढ़चढ़कर अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार, मंडल महामंत्री दीपक बोरा, जिला मंत्री कन्नू शाह, शक्ति केंद्र संयोजक भगवत बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष रमेश कांडपाल, बूथ अध्यक्ष डीडा महेंद्र राणा, बूथ अध्यक्ष तल्ली रियूनी हरीश अधिकारी, बूथ अध्यक्ष मनमजूना जगदीश राणा, बूथ अध्यक्ष मुसोली गोपाल परिहार, बूथ अध्यक्ष ऐना रोहित बोहरा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीवान जलाल, मंडल महामंत्री बालम करायत, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपाल मेहरा, साहिल बेलवाल, राजेन्द्र अधिकारी, प्रदीप अधिकारी, हेमंत आर्या, मदन सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, जीवन सिंह बिष्ट, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top